← Back to BhuMat

Poll Proof: nightly seals of our counts →

How we count

What a BhuMat result is, and what it is not. English first, हिन्दी below.

Who is counted

One verified citizen, one vote per poll. A vote counts for the seat the citizen has chosen as their own. Guests can try a few LokMat polls; JanMat needs a phone-verified account.

When a result appears

A seat shows its split only after enough people from that seat have voted. Before that you see how many have voted, and sometimes which option leads, never the percentages. State and India work the same way. This stops one or two people from being identified by a number.

What a result means

It is the opinion of the people who chose to vote on BhuMat. It is not a random sample of the country, and we do not adjust or weight it. A result with few votes can change a lot with the next few votes; that is why we mark early results.

The "± points" shown with a result is a rough guide to how much it could still move because of the number of votes alone. It cannot cover who chose to take part.

What we do to keep it fair

Votes cannot be changed or repeated. JanMat is a secret ballot: we record that you took part, never which option you chose. Totals, windows and cycles are calculated on our server in Indian time, not on your phone.

What we do not do

We do not predict elections. We do not sell results to anyone before they are public. We do not change a result after the fact.

किसे गिना जाता है

हर पोल में एक पक्के (verified) नागरिक का एक ही वोट। वोट उसी सीट के नाम गिना जाता है जो नागरिक ने अपनी चुनी है। गेस्ट कुछ LokMat पोल आज़मा सकते हैं; JanMat के लिए फ़ोन से पक्का किया हुआ खाता चाहिए।

नतीजा कब दिखता है

किसी सीट का बँटवारा तभी दिखता है जब उस सीट से काफ़ी लोग वोट कर चुके हों। उससे पहले सिर्फ़ यह दिखता है कि कितने लोगों ने वोट किया, और कभी-कभी कौन आगे है, प्रतिशत नहीं। राज्य और भारत के लिए भी यही नियम है। इससे किसी एक-दो इंसान की पहचान किसी संख्या से नहीं खुलती।

नतीजे का मतलब

यह उन लोगों की राय है जिन्होंने BhuMat पर वोट करना चुना। यह पूरे देश का सही नमूना नहीं है, और हम इसमें कोई फेरबदल नहीं करते। कम वोट वाला नतीजा अगले कुछ वोटों से काफ़ी बदल सकता है, इसीलिए शुरुआती नतीजे पर निशान लगाते हैं।

नतीजे के साथ दिखने वाला "± अंक" सिर्फ़ यह मोटा अंदाज़ा देता है कि वोटों की गिनती कम होने से नतीजा कितना हिल सकता है। यह इस बात को नहीं पकड़ता कि कौन लोग वोट करने आए।

निष्पक्षता के लिए हम क्या करते हैं

वोट न बदला जा सकता है, न दोबारा डाला जा सकता है। JanMat सीक्रेट वोट है: हम सिर्फ़ यह दर्ज करते हैं कि आपने हिस्सा लिया, यह नहीं कि किसे चुना। गिनती, समय-सीमा और दौर हमारे सर्वर पर भारतीय समय से तय होते हैं, आपके फ़ोन पर नहीं।

जो हम नहीं करते

हम चुनाव की भविष्यवाणी नहीं करते। नतीजे सार्वजनिक होने से पहले किसी को बेचते नहीं। और बाद में नतीजा बदलते नहीं।

About BhuMat · Privacy